भिंड नगर: सिटी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों पर की चालानी कार्रवाई
भिंड शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11:00 बजे पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चेकिंग पॉइंट लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चालान काटकर राजस्व की वसूली की गई।सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों को पकड़ा गया।