टीकमगढ़: मवई में घर के गेट में करंट लगने से शौच के लिए निकले युवक की दर्दनाक मौत, पीएम जिला अस्पताल में
मवई गांव में रविवार को एक युवक की कथित रूप से घर के गेट में करंट आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक जयदेव सुबह घर से बाहर शौच के लिए जा रहा था, तभी गेट में उतरे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत्यु के बाद जिला अस्पताल में दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही का आ