बक्सर: इटाढ़ी रेल ओवरब्रिज की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी, धूप में टेंट लगाकर काम कर रहे मजदूर
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 नवनिर्मित लेकिन क्षतिग्रस्त हो चुके इटाढ़ी रेल ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का कार्य तेज गति से जारी है। क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने और मरम्मत के लिए सासाराम से विशेष मजदूरों की टीम बुलाई गई है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद मजदूर आरओबी पर टेंट लगाकर लगातार काम कर रहे हैं।मजदूरों ने बताया कि फिलहाल उनका दायित्व क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ना है।