#विश्व_पर्यावरण_दिवस
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में 300 पौधों का रोपण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन और सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल शोधन संयंत्र सतनवाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री निखिल सक्सेना और श्री राधावल्लभ शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।
नगरपालिका शिवपुरी के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पौधे लगाए गए, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष, अधिकारीगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026