दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सेवा सहकारी समिति और अंबिका सोया प्लांट के सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की
Damoh, Damoh | Dec 20, 2024 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे कृषक भरत प्रसाद कुर्मी द्वारा फोनपे के माध्यम से भुगतान किए गए रूपये 2000 का स्क्रीनशॉट एवं समिति सर्वेयर महेन्द्र चौबे के कारण बताओ नोटिस के जबाव से असहमत होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही अम्बिका सोया प्लांट के सुपरवाईजर निरंजन जाटव को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।