जींद: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास और भारी जुर्माना
जींद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी गौरव वासी लाठ को 20 साल कठोर कारावास और 1 लाख 15 हजार रुपये जुर्माना के साथ सजा सुनाई। मामला 11 जून 2024 का है, जहां आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गया था। पुलिस की मेहनत से आरोपी पर मुकदमा चला और अदालत ने धारा 6 पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत सजा दी। पुलिस ने सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा है।