नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने अंतरजनपदीय शटर तोड़ गैंग का पर्दाफाश किया, 4 गिरफ्तार; बरामद हुए तमंचा, कार और चोरी का सामान
बाराबंकी की जैदपुर पुलिस ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार, अवैध तमंचा, कारतूस और स्कोडा फैबिया कार बरामद की है।