बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन में 'पुलिस झण्डा दिवस' के अवसर पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Budaun, Budaun | Nov 23, 2026 बदायूं में पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सोमवार 12 बजे के आसपास रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित क्वार्टर गार्द पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय के संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया ।