बहादुरपुर: बहादुरपुर के अथाईखेड़ा में बिजली सेवा शिविर लगेगा, मौके पर ही शिकायतों का होगा समाधान
बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम अथाईखेड़ा में 14 मई को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ‘सम्पर्क अभियान 2026’ के तहत बिजली सेवा शिविर लगाया जाएगा। प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों और सेवाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।