कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व मार्ग की बदहाल सड़क पर AAP का हमला, कहा– पर्यटन और सिवनी की छवि हो रही खराब
Kurai, Seoni | Jul 10, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड स्थित पचधार-अंबाझरी मार्ग की जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाला यह महत्वपूर्ण पर्यटन मार्ग बदहाल होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सामने जिले की छवि खराब हो रही है।