सैदपुर: सुखद खबर! सैदपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही दिखने लगीं दुर्लभ गंगा डॉल्फिन, देखने के लिए घाटों पर पहुंच रहे लोग
गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सैदपुर क्षेत्र में दुर्लभ हो चुकी गंगा डॉल्फिन यानी स्थानीय भाषा में ‘सूंईस’ की चहलकदमी बढ़ गई है। पिछले लगभग दो सप्ताह से सैदपुर से खरौना गाँव तक गंगा में किनारे की ओर अलग-अलग स्थानों पर डॉल्फिन के दर्जनों झुंड दिखाई दे रहे हैं। डॉल्फिन के पानी में गोते लगाने का शानदार नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।