शनिवार 11:00 बजे थाना प्रभारी बिजुरी ने बताया कि बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एस ई सी एल बिजुरी स्टोर रूम में 31 जनवरी की मध्य रात्रि चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपीअरमान खटीक पिता सनोज खटीक उम्र 18 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ को शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया। सुरक्षाकर्मी पवन कुमार जायसवाल ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।