नरकटिया: सुंदरपुर के महिला की सन्देहास्पद स्थिति में मौत,मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देने का लगाया आरोप
सुंदरपुर गांव में गुरुवार को एक महिला की सन्देहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सुंदरपुर निवासी रैसुल आलम की पत्नी बच्ची खातुन के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतका के भाई नसीम आलम ने बताया कि उसके बहन को जहर देकर मारा गया है। उसने बताया कि वह गुजरात मे है,घर आ रहा हूँ,आते हीं ससुराल वालों के खिलाफ स्थानीय थाना में आवेदन देगा।