कांके: पंडरा में मतगणना स्थल पर उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी ब्रीफिंग
Kanke, Ranchi | Nov 22, 2024 पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने मतगणना से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन द्वारा मतगणना से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान कल होने वालें मतगणना को लेकर ड्राई रन भी किया गया।