बहराइच: नैनिहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत, रिश्तेदारी में गया था, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा इलाके में रिश्तेदारी में गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।