मोतिहारी: कर्मवीर गाँधी पुस्तकालय में सामूहिक विवाह को लेकर भोजपुरी विकास मंच ने की बैठक
भोजपुरी विकास मंच द्वारा इस वर्ष 7 जून को आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका निर्णय कर्मवीर गाँधी पुस्तकालय में बैठक कर सर्वसम्मति से लिया गया। इससे पहले इस आयोजन को लेकर 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन आदर्श आचार संहिता के कारण आयोजन तिथि में फेरबदल किया गया है।