सुल्तानगंज: गोपाल रोड बिषहरी स्थान में मां बिषहरी पूजा को लेकर बैठक, 17 अगस्त को होगी प्राण प्रतिष्ठा
सुल्तानगंज के गोपाल रोड स्थित बिषहरी स्थान में मां बिषहरी की प्रतिमा स्थापना एवं पूजा-अर्चना को लेकर रविवार को सामाजिक स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी संतोष यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, हरेंद्र मिश्रा, केशव पांडेय, मनोज पांडेय, गोपाल ठाकुर,