सूरजपुर: सूरजपुर में 44 लाख का गांजा किया गया जब्त, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 16 CN 7570 भी पुलिस ने जब्त किया। थाना प्रेमनगर पुलिस ने रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान बोलेरो को रोकने का प्रयास किया।