हरदोई: सुरसा के ओदरा पचलाई निवासी 42 वर्षीय प्रमोद ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगा कर की आत्महत्या,पोस्टमार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2024 सुरसा थाने के ओदरा पचलाई निवासी 42 वर्षीय प्रमोद ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।बताया गया है कि सुरसा थाने के ओदरा पचलाई निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह खेती-बाड़ी करता था। बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह देखा गया कि घर से कुछ दूरी पर प्रमोद का शव पेड़ से लटक रहा था।