हरदोई: उनौती गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शैलेंद्र कुमार पाल को मारी टक्कर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पाल अपनी ससुराल जा रहे थे कि तभी रास्ते में उनौती गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें शैलेंद्र कुमार पाल गंभीर रूप से घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से उन्हें हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।