हरदोई: हमजापुर गांव में खेत मेें पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के हमजापुर गांव मेें युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।लोेनार कोतवाली क्षेत्र के हमजापुर निवासी चंदन मजदूरी करता था।सुबह चंदन बिना कुछ बताए घर से गया था।कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर लटका मिला।