डेहरी: इंद्रपुरी चकनवा में सड़क दुर्घटना, घायल को सदर अस्पताल भेजा गया
Dehri, Rohtas | Sep 13, 2026 इंद्रपुरी चकनवा में सड़क दुर्घटना, घायल सदर अस्पताल भेजे गए डेहरी-तिलौथू एनएच-119 मुख्य पथ पर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के चकनवा में रविवार को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।