पाटन: ग्राम गाड़ाघाट के युवक से साइबर ठगों ने 37 हजार रुपये ठगे, मोबाइल बंद होने के बाद खाते से रकम पार
ग्राम गाड़ाघाट के रहने वाले गोविंद लोधी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें लगभग 37000 का चूना लगा दिया।उनका मोबाइल चलते-चलते अचानक बंद हो गया था और इसके बाद जब उन्होंने दोबारा मोबाइल को चालू किया तो देखा कि उनके खाते से 37000 से ज्यादा की रकम कट गई थी मामले की शिकायत उन्होंने पाटन थाने मे और बैंक में भी की लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला।