भैयाथान: बकायादारों पर बिजली विभाग की कार्रवाई, 72 कनेक्शन काटे गए
बकायादारों पर बिजली विभाग की कार्रवाई, 72 कनेक्शन काटे सूरजपुर। विद्युत विभाग ने औद्योगिक एवं गैर घरेलू श्रेणी के बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। अभियान में 72 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए और 5.41 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है।