अल्बर्ट एक्का (जारी): आदिवासी कला केंद्र भवन में भाजपा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार, कई नए पदाधिकारी मनोनीत
जारी प्रखंड के आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक भवन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संत कुमार भगत ने की। बैठक के दौरान मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बताया गया कि संगठन विस्तार से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।