लालगंज: महादेव मजरे में विशालकाय मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर ददरी बांध में छोड़ा
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम सभा के महादेव मजरे में बुधवार गुरुवार की भोर करीब 4:00 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। हलिया के महादेव मजरा निवासी राम एकबाल मौर्य के घर के पास अदवा नहर से निकलकर 7 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया।