गाज़ीपुर: दीपावली से पहले गाजीपुर के वृद्धाश्रम में अपराध निरोधक समिति ने वृद्धजनों के संग बांटी खुशियां
गाजीपुर में दीपावली से पहले वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए अपराध निरोधक समिति के सदस्य पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर द्वारा लंगड़पुर छावनी लाइन स्थित वृद्धा आश्रम में 64 वृद्धजनों को फल, मिष्ठान, कपड़े और देशी घी वितरित कर शुभकामनाएं दी।