गाज़ीपुर: चाइना की झालर की चमक में फीकी पड़ रही कुम्हारों के दीयों की रोशनी, मिट्टी कलाकार बोले- मिट्टी महंगी, मेहनताना सस्ता
दीपावली का पर्व करीब है और बाजार रोशनी से जगमगाने लगे हैं, लेकिन इस रौशनी के पीछे एक अंधेरा भी है और वो अंधेरा है हमारे परंपरागत कुम्हार भाइयों की ज़िंदगी में।जी हां, ग़ाज़ीपुर के बहुपुरा मोहल्ले के कुम्हार इस बार दिवाली पर मिट्टी के दिए और गणेश-लक्ष्मी तो बना रहे हैं।लेकिन उनका कहना है कि चाइना झालर और मोमबत्ती के बीच उनके दीयों की चमक मद्धम हो रही है।