बरहट: जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव का मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीतने पर भव्य स्वागत
Barhat, Jamui | Sep 6, 2026 जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव के मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीतकर लौटने पर रविवार को जमुई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-माला पहनाकर और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। परिवार के लोगों ने 6 बताया कि अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी ने विजेता का ताज हासिल किया।