पंडारक: पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत में सड़क दुर्घटना, ई-रिक्शा की टक्कर से युवक जख्मी
Pandarak, Patna | May 15, 2026 पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत निवासी अर्जुन कुमार को बाढ़ के गुलाब बाग चौक के पास एक ई रिक्शा ने साइड से टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित अर्जुन ने शुक्रवार को लगभग 12 बजे बताया कि वह बाइक से अपने घर पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत के ठंडापर जा रहा था तभी पीछे से तेजी से आती हुई ई रिक्शा ने टक्कर मार दी।