अंबाह: 17 वर्षीय किशोर के सिर में गंभीर चोट, हालत गंभीर होने पर मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Sep 10, 2026 अंबाह। जोहा बड़ापुरा निवासी 17 वर्षीय छोटू पुत्र गोपाल सिंह सखवार के सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे। चोट लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल किशोर को बेहतर उपचार के लिए मुरैना रेफर कर दिया।