हज़ारीबाग: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
हजारीबाग के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बगोदर के बिहारोटांड़ से लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान सवारी गाड़ी सड़क किनारे की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को हजारीबाग रेफर किया गया है।