अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजा लहरे उर्फ मंझला को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(1) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी देवरी गांव का रहने वाला है. 6 जनवरी को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया था।