अकलतरा: महामाया मंदिर में चोरी करने वाले 1 चोर को किया गिरफ्तार, 4,200 रुपये जब्त, अन्य 2 आरोपी फरार
अकलतरा के महामाया मंदिर में नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के दान पेटी के ताला को तोड़कर 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें नकाबपोश बदमाश चोरी करते दिखाई पड़े। इसके आधार पर जांच की गई और 1 आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष को गिरफ्तार किया है।