अकलतरा: बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया चक्काजाम, मौके पर तहसीलदार और नायाब तहसीलदार पहुंचे
अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया है। गांव में पेयजल की इतनी समस्या है कि ग्रामीणों को तालाब का पानी पीना पड़ रहा है। आज बुधवार की सुबह 7 बजे से शुरू हुआ चक्जाजाम अभी तक जारी है। चक्काजाम की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुंचे हैं और ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है।