अकलतरा: बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर 11 घंटे तक चक्काजाम किया, SDM और तहसीलदार रहे मौजूद
दरअसल, बनाहिल गांव में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। अभी से ही गांव के बोर सूख गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के प्लांट और क्रेशर में बड़ी संख्या में बोर किया गया है। इससे जल स्तर नीचे जा रहा है। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई।