श्योपुर: मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पीजी कॉलेज में व्याख्यान आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में शनिवार को दोपहर 03 बजे भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विषय विशेषज्ञ व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जलन के साथ किया गया।