बकानी: बकानी में सरपंच चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज, गांव-गांव पहुंच रहे दावेदार
बकानी। ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद के कई दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। वे गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान विकास के मुद्दे प्रमुख बने हुए हैं।