पूरनपुर: मोहल्ला पंकज कॉलोनी में छत से घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए की चोरी, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला पंकज कॉलोनी के रहने वाले संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। तभी रात छत के सहारे चोर घर में घुस गए। इसके बाद तीन बड़े बक्से उठा ले गए। एक बक्से में पत्नी के सोने के कुंडल, कमर बिछुआ, चांदी की पायल अन्य जेवर सहित 10 हजार की नगदी मकान की रजिस्ट्री चोरी हो गई। मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।