पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में कलयुगी पुत्रों ने मां और पिता पर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार की रहने वाली मोइजदा पत्नी यामीन खां ने बताया। कि वह घर पर थी तभी उनके सगे पुत्र आमिर व अमजद और पुत्रवधू महविस पत्नी आमिर ने उनके साथ मारपीट करते हुए। जान से मारने की नीयत से सर पर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पत्नी को बचाने पहुंचे यामीन की भी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत की है।