पूरनपुर: किसान सहकारी चीनी मिल में पाइप गिरने से कर्मचारी घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलाई निवासी विनोद कुमार पुत्र देवीसाय दि किसान सहकारी चीनी मिल का कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि रिपेयरिंग करने के दौरान रविवार को अचानक पाइप कर्मचारियों के ऊपर गिर गया। यह देख दूसरे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।