पूरनपुर: बैंकट हाल में शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाले किशोरी 11 दिसंबर को बरेली जनपद के बहेड़ी रोड पर एक बैंकट हॉल में शादी समारोह में गई थी। पड़ोस का रहने वाला एक युवक भी गया था। आरोपी ने रास्ते में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। घर पहुचकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने नाना और नानी को दी। शिकायत करने पर आरोपी आग बबूला हो गया। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।