पूरनपुर: लहा गांव में किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने दूसरी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लहा के रहने वाले सर्वश कुमार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का कार्यकर्ता है। आरोप है कि गंगाराम के द्वारा दुसरी किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने प्रधान के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर जानलेवा हमला किया। इस पर गांव के लोगों को एकत्र होता देख उक्त लोग जान से मारने एवं पलायन कराने की धमकी देकर चले गए।