बिसवां: चंदौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार नशे में धुत 4 युवक हुए घायल, दो को ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
महमूदाबाद रेउसा मार्ग पर चंदौली के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने नशे में धुत सभी घायलों को एंबुलेंस से रेउसा सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होश में आए घायल और उनकी सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा घायलों की पहचान की गई।