अवंतिपुर बड़ोदिया: SDOP कार्यालय को बेरछा में बनाने का विरोध, कांग्रेस ने शुजालपुर में रखने की मांग उठाई
अवंतिपुर बड़ोदिया थाने के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) कार्यालय को शुजालपुर से बेरछा स्थानांतरित किए जाने के निर्णय का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि दूरी और यातायात की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय जनहित में नहीं है। इससे क्षेत्र की जनता को पुलिस संबंधी मामलों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और परेशानी बढ़ेगी। कांग्रेस ने आर