सैदपुर: देशी शराब की दुकान में सेंध लगाकर ढाई लाख की चोरी, नकदी और शराब की पेटियाँ उठा ले गए 'शराबी' चोर
सैदपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर स्थित देशी शराब की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर लगभग 2.34 लाख रुपये नकद और चार पेटी शराब चोरी कर ले गए। गुरुवार को सुबह दुकान पहुँचने के बाद सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना कर जाँच शुरू कर दी है।