चम्बा: गैहरा मरौर सड़क 2 महीने से बंद होने की वजह से लोग परेशान, प्रधान वृंदा शर्मा ने कहा-'आमजन हो रहे परेशान'
Chamba, Chamba | May 8, 2024 गैहरा मरौर सड़क 2 महीने से बंद है। सड़क बंद होने की वजह से लोग परेशान हैं ।तो वहीं स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।लोगों ने बुधवार को मीडिया के माध्यम से इस सड़क को ठीक करने की मांग प्रमुखता से प्रशासन से उठाई है।प्यूहरा पंचायत की प्रधान वृंदा शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से अब तो रोज़मर्रा की वस्तुओं की भी किल्लत हो रही है।