चम्बा: खज्जियार में पुलिस ने परिजनों के हवाले किया धुनेटा गांव का लापता व्यक्ति
Chamba, Chamba | May 8, 2024 जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के धुनेटा गांव से पांच दिन पहले अचानक लापता व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। इस कार्य के लिए व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस व स्थानीय लोगों का आभार जताया है। यह जानकारी बुधवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मिडिया को दी। उन्होंने बताया कि परिजन व्यक्ति को लेकर वापस घर लौट गए हैं।