चम्बा: व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने चम्बा में की महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Chamba, Chamba | May 8, 2024 भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आईआरएस- 2011) ने जिला मुख्यालय चम्बा में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बुधवार को एक बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी से संबंधित अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।