चम्बा: हेरिटेज सिटी की आड़ में विकास पर रोक ना लगाएं बुद्धिजीवी, प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक में उठा मुद्दा
Chamba, Chamba | May 8, 2024 प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के प्रधान चंद्र सहगल ने की। बैठक में चम्बा शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान चंद्र सहगल ने कहा कि जिला चम्बा के पिछड़ेपन के लिए चम्बा के लोग ही जिम्मेदार हैं।